उत्तराखंड लोकसेवा आयोग द्वारा खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत औषधि निरीक्षक (ग्रेड-2) समूह ‘ग’ के पदों पर सीधी भर्ती निकाली गई है।

इच्छुक युवा आयोग की वेबसाइट पर जाकर 16 सितम्बर, 2023 से दिनांक 06 अक्टूबर, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का कोई अन्य तरीका / माध्यम स्वीकार नहीं किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार आयोग ने ये भर्ती औषधि निरीक्षक (ग्रेड-2) समूह ‘ग’ के 19 रिक्त पदों पर निकाली है।

अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते है तो बता दें कि नए उपयोगकर्ताओं को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर ओटीआर (एक बार पंजीकरण) के माध्यम से खुद को पंजीकृत करना होगा और फिर पद के लिए आवेदन करना होगा।

जिन उम्मीदवारों ने पहले ही पंजीकरण करा लिया है, उन्हें अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करना चाहिए और संबंधित पद के लिए आवेदन करना चाहिए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : 51 साल से रामलीला से जुड़े विधायक बंशीधर भगत, ऊंचापुल में राजा दशरथ के किरदार में आए नजर
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.