ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

चंपावत सेना की इंटेलिजेंस इकाई के हवलदार चंपावत में कार में मृत मिले। सड़क किनारे तीन घंटे तक खड़ी स्टार्ट कार देखकर आसपास के लोगों ने उसके भीतर झांका तो वह बेसुध पड़े थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया तो डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चंपावत जिले के सूखीढांगबनकटिया निवासी 40 वर्षीय जयप्रकाश भट्ट पुत्र महानंद भट्ट आर्मी की इंटेलिजेंस इकाई में हवलदार के पद पर तैनात थे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल ताइक्वांडो क्लब की विशाखा राजपूत ने जीता गोल्ड, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

वर्तमान में उनकी तैनाती भटिंडा (पंजाब) में थी। वह 10 दिन की छुट्टी पर घर आए थे। वह पत्नी व बेटा-बेटी को लेकर टनकपुरविष्णुपुरी स्थित ससुराल आए थे। शुक्रवार सुबह ककरालीगेट के समीप पेट्रोलपंप किनारे उनकी कार खड़ी थी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत, ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग

आसपास के लोगों ने देखा कि कार करीब आठ बजे से 11 बजे तक स्टार्ट ही। शंका होने पर कार के पास गए तो जयप्रकाश का सिर बाएं तरफ झुका था और कोई हलचल नहीं हो रही थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम भी जयप्रकाश को पेट्रोलपंप के आसपास देखा था।

You missed

error: Content is protected !!