ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सतीश पांडे को आर्मी पब्लिक स्कूल ने किया सम्मानित

रिपोर्टर – बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत ने पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए श्री सतीश पांडे जी को सम्मानित किया। सतीश पांडे जी एक समर्पित समाजसेवी हैं, जो वर्षों से समाज सेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी निरंतर प्रयासरत हैं।

सतीश पांडे जी की समाजसेवा की सूची काफी लंबी है। वह लावारिस शवों का दाह संस्कार, और पर्यावरणीय कार्यों में संलग्न रहते हैं।

इनके साथ ही, वर्ष 2011 से लगातार वह अपनी पत्नी श्रीमती लीला पांडे के साथ मिलकर 251 वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प भी पूरा करते हैं।

उनके इन प्रयासों से न केवल पर्यावरण को संरक्षण मिला है, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी प्रसारित हुआ है।

आर्मी पब्लिक स्कूल ने उनके इन कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया, जिससे समाज में और भी लोगों को इस दिशा में प्रेरणा मिलेगी।

प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने कहा कि सतीश पांडे जी का यह योगदान समाज और पर्यावरण दोनों के लिए अनमोल है, और उनके इस समर्पण के लिए उन्हें सम्मानित किया जाना, उनके कार्यों की सच्ची प्रशंसा है।

यह भी पढ़ें :  फर्जी दस्तावेजों से 11 लोन लेकर 1.87 करोड़ हड़पे, नैनीताल बैंक में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

You missed

error: Content is protected !!