रानीखेत। शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 19 अक्टूबर 2023 को चीफ ऑफ स्टाफ सेंट्रल कमांड लेफ्टिनेंट जनरल मुकेश चड्डा, एस एम, वी एस एम से कमांड प्रिंसिपल मीट के दौरान चेयरमैन ब्रिगेडियर गौरव बग्गा एवम प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने निम्नलिखित ट्राफियां प्राप्त की:

मध्यम श्रेणी में मध्य कमान में समग्र सर्वश्रेष्ठ आर्मी पब्लिक स्कूल के लिए सेंट्रल कमांड रोलिंग ट्रॉफी

मध्य कमान में आर्मी पब्लिक स्कूल के बारहवीं कक्षा में 95% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के अधिकतम प्रतिशत के लिए मध्य कमान रोलिंग ट्रॉफी एवम 

 मध्य कमान में शैक्षणिक रूप से सबसे बेहतर आर्मी पब्लिक स्कूल के लिए मध्य कमान रोलिंग ट्रॉफी

कमांड प्रिंसिपल्स मीट में, आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत ने शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पाँच प्रतिष्ठित ट्रॉफियों में से तीन ट्रॉफी लेने का गौरव प्राप्त किया ।

ये उपलब्धि, शैक्षिक उत्कृष्टता के प्रति विद्यालय के स्टाफ एवम छात्रों का अटूट समर्पण का प्रमाण है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, 28 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.