सेना भर्ती निर्देशक कर्नल राहुल मेलगे ने दी जानकारी 

चम्पावत। बनबसा सैन्य परिसर में 28 नवंबर से 30 नवंबर 2024 तक धार्मिक शिक्षक (केंद्रीय श्रेणी) जूनियर कमीशन अफसर की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी, जो मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, लखनऊ के अंदर आने वाले उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी जिलों के लिए है।

उन्हाेंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन सीईई परीक्षा की मेरिट सूची में जगह हासिल की है, वही अभ्यर्थी इस भर्ती में हिस्सा ले सकेंगे। इसके अलावा कुमाऊं मंडल के दो जिलों (पिथौरागढ़ और चम्पावत) की 01 दिसंबर से 06 दिसंबर तक अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर कार्यालय सहायक, अग्निवीर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं) के ऑनलाइन सीईई परीक्षा में मेरिट सूची में जगह बनाने वाले अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया को भी अंजाम दिया जायेगा।

उन्हाेंने बताया कि बनबसा सैन्य क्षेत्र में धार्मिक शिक्षक (केंद्रीय श्रेणी) जूनियर कमीशन अफसर उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी जिले और पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों के अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए दौड़, शारीरिक फिटनेस और दस्तावेजों की जांच की कार्यवाही होगी।

कर्नल मेलगे राहुन एन ने बताया कि भर्ती में प्रतिदिन 1000 से 1500 अभ्यर्थी दौड़ में भाग लेंगे। इस हेतु बनबसा सैन्य परिसर में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

सेना भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ से मिली जानकारी के अनुसार पूरी भर्ती में कुल 3000 से 3500 ऑनलाइन सीईई शॉर्टलिस्ट किये गए अभ्यर्थियों की दौड़ की जा रही है।

सेना भर्ती के लिए 10वीं की अंक तालिका, 12वीं की अंक तालिका, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, एनसीसी प्रमाण पत्र, रिलेशन प्रमाण पत्र, राज्य एवं राष्ट्रीय खेल प्रमाण पत्र,अविवाहित प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, गजट प्रमाणपत्र, शपथ पत्र और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लाना अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को बल्क मैसेज द्वारा जानकारी रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दी गयी है। उन्हाेंने बताया कि सेना भर्ती हेतु जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा उप जिला मजिस्ट्रेट टनकपुर व चंपावत को नोडल अधिकारी नामित करते हुए भर्ती स्थल का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए भर्ती रैली के दौरान अतिरिक्त राज्य परिवहन की बसें, पेयजल के लिए वॉटर टैंकर की व्यवस्था, सफाई कर्मियों की व्यवस्था, एंबुलेंस, बिजली और मेडिकल टीम को उपस्थित कराने के निर्देश दिए गए है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के होटल में युवक की संदिग्ध मौत, महिला मित्र के साथ ठहरा था; पुलिस कर रही पूछताछ
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.