ब्रेकिंग न्यूज़
ज्योलीकोट-सरियाताल में दूषित पानी से दो मौतों पर विधायक सरिता आर्या सक्रिय, सीएम से मांगी पीड़ित परिवारों को आर्थिक मददकैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की पहल से गौवंश संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, सिलौटी पंत में गौशाला निर्माण के लिए ज़मीन हस्तांतरण को मंज़ूरीरेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले अलर्ट मोड पर नैनीताल पुलिस, बनभूलपुरा में भारी सुरक्षा बल तैनातनैनीताल में दूसरे दिन भी ‘हनुमान अंश’ का निशुल्क प्रदर्शन, 300 से अधिक दर्शकों ने देखी नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्महल्द्वानी के बड़े कारोबारी के दो बेटे संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश, 24 घंटे से अधिक समय से ICU में भर्ती

हरिद्वार। हरकी पैड़ी पर श्रीगंगा सभा अध्यक्ष ने पूर्व में और अब मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष ने लगाई पाबंदी- बढ़ती भीड़ में रील बनाने के चक्कर में मंदिरों और देव स्थानों पर होने लगी है।

युवाओं में बढ़ती रील बनाने की क्रेज को लेकर धार्मिक स्थालों के व्यवस्थापक भी परेशान हो गए हैं। हालत यह है कि पहले श्रीगंगा सभा ने रील बनाने पर आपत्ति जताई वहीं अब मनसा देवी ट्रस्ट और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने भी मंदिर परिसर में रील बनाने पर रोक लगा दी है।

सोमवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि यदि मंदिर परिसर में रील के चक्कर में अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की गई तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

धर्मनगरी में बढ़ती भीड़ को लेकर शहर के गली कूचे जाम की चपेट में हैं। होटल, धर्मशाला और अन्य आश्रय भी पूरी तरह पैक हो चुके हैं। प्रमुख शक्तिपीठ मनसा देवी मंदिर, चंडी देवी मंदिर, दक्षिण काली और कनखल स्थित दक्ष प्रजापति मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भी दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

इन मंदिरों में दर्शन पूजन का दौर तो जारी है, इसके अलावा एक वर्ग केवल रील बनाने में आतुर दिखता है। रील बनाने के चक्कर में जहां बढ़ती भीड़ के दौरान केवल दर्शन पूजन के बाद निकास की व्यवस्था है वहां पर रुकने और वीडियो बनाने के वाले दुर्व्यवस्था का कारण बन रहे हैं।

 मनसा देवी और चंडी देवी मंदिरों में रोपवे संचालन को लेकर काफी परेशानी हो रही है। तीन घंटे से अधिक समय तक रोपवे की वेटिंग रही। वहीं कई-कई बार मंदिर से भीड़ कम करने के लिए रोपवे को वनवे भी करना पड़ा।

रोपवे संचालन कर रही ऊषा ब्रेको कंपनी के आरएम मनोज कुमार डोबाल ने बताया कि प्रशासनिक स्तर से बढ़ती भीड़ को देखते हुए समय-समय पर निर्देशित किया जाता है। इस पर मंदिर परिसर से रोपवे को वनवे करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : कांग्रेस के सीएम आवास कूच के विरोध में भाजपा का सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना, अनुसूचित समाज के सम्मान का मुद्दा उठाया

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.