ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

हरिद्वार। बाइक कारोबारी की आईडी से बैंक कर्मचारी ने ग्राहकों के लोन के लाखों रुपये हड़प लिए। पुलिस ने बैंक कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।वरिष्ठ उप निरीक्षक को मामले की जांचसौंपी गई है।

गंगनहर कोतवाली को गणपति विहार कॉलोनी गणेशपुर निवासी विजयकुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह बाइक सेल और प्रचेज का काम करते हैं।

जनवरी में बैंक कर्मचारी अभिषेक सिंघल की मदद से दुर्गा इंटरप्राइजेज के नाम से यूजर आईडी ली थी। इसके बाद उन्होंने अपने ग्राहकों का बैंक से लोन करने का काम शुरू कर दिया। इस बीच बैंक कर्मचारी ने उनकी आईडी से काफी लोगों का बैंक से लोन पास कर दिया। करीब 12 से 14 लाख रुपये का लोन पास किया गया।

इस बीच बैंक से बकाया और आरसी की जानकारी मिली। जब उन्होंने पता किया तो मामला धोखाधड़ी का निकला। विरोध करने पर अब बैंक कर्मचारी ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है। वरिष्ठ उप निरीक्षक जहांगीर अली ने बताया कि आरोपी कर्मचारी अभिषेक सिंघल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, गले पर तार के निशान मिलने से हत्या की आशंका

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.