ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनाए जाने का एलान कर दिया है. जय शाह ने सोशल मीडिया के माध्यम से पुष्टि की है।

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा ऐलान कर दिया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर को टीम इंडिया का नया हेड कोच चुन लिया गया है।

गंभीर राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे। जिनका कार्यकाल टी-20 विश्व कप के बाद खत्म हो गया है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इसकी पुष्टि कर गौतम गंभीर को नई भूमिका के लिए बधाई दी है। उनका कार्यकाल दिसंबर 2027 तक रहेगा।

भारतीय क्रिकेट के लिए आदर्श व्यक्ति

जय शाह ने आगे लिखा- कई तरह की भूमिकाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद मुझे पूर्ण विश्वास है कि गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए आदर्श व्यक्ति हैं। भारतीय टीम के लिए उनका स्पष्ट दृष्टिकोण और उनके अनुभव ने उन्हें इस रोमांचक और सबसे ज्यादा मांग वाली कोचिंग भूमिका को संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार कर दिया है। इस नई यात्रा पर निकलने के लिए बीसीसीआई उनका पूरा समर्थन करता है।

लंबे समय से चर्चा में थे गौतम गंभीर

आपको बता दें कि गौतम गंभीर का नाम इस पद के लिए लंबे समय से चर्चा में था। वह डब्ल्यू वी रमन के साथ रेस में शामिल थे, लेकिन सबसे बड़े दावेदार थे। हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मेंटर की भूमिका निभाई। जहां केकेआर चैंपियन बनी। इससे पहले वह दो सीजन के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मेंटर थे।

राहुल द्रविड़ बन सकते हैं केकेआर मेंटर

गंभीर के केकेआर छोड़ने के बाद राहुल द्रविड़ का नाम चर्चा में है। हाल ही में गौतम गंभीर ने कोलकाता के ईडन गार्डंस में एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। जिसमें उनका विदाई संदेश शामिल था। कहा जा रहा है कि बीसीसीआई ने गौतम गंभीर की कई शर्तें मान ली हैं। अब वे श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के हेड कोच की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें :  शराब से उजड़ता पहाड़: नशे की गिरफ्त में परिवार, बढ़ती हिंसा और बिखरते सपने

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.