ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड से हिमालय दर्शन का खूबसूरत दृश्य मीडिया के कैमरे में कैद हुआ 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। खुला आसमान होने के बाद हिमालय पर्वतों के सुंदर और भव्य दर्शन हो रहे हैं। नैनीताल पहुंचे पर्यटकों हिमालय का ये दृश्य देखकर खुश हो गए है।

पर्यटकों की आवाजाही से स्थानीय व्यापारियों की आय बड़ी है जिससे उनकी भौहें खिल गई हैं। बर्फ से ढके इन पहाड़ों को देखकर आप भी अचंभित हो जाएंगे।

        नैनीताल के हिमालय दर्शन, स्नो व्यू, टिफिन टॉप, रामगढ़, मुक्तेश्वर,आदि जगहों से बर्फ से ढकी पर्वतीय श्रृंखला इनदिनों पर्यटकों के मुख्य आकर्षण का केंद्र बन जाती हैँ।यहां से हिमालय पर्वत साफ साफ नजर आ रहे हैं।

इन हिमालय नामक सफेद पर्वतों को ‘नेकेड आई’ मतलब बिना किसी चश्मे या दूरबीन के भी साफ साफ देखा जा सकता है। यहां, पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग दूरबीनें लगाकर पर्यटकों को हिमालय की ऊंची ऊंची मुख्य चोटियां दिखा रहे हैं।

कुमाऊं के पहाड़ों से इस क्षेत्र की सबसे ऊंची बर्फीली चोटी नंदा देवी के साथ चौखंबा, पंचाचूली, मैकतोली, त्रिशूल, नंदा घुटी और छोटी नंदा देवी दिखती हैं। दूरबीन लगाने वाले राहुल कुमार ने बताया कि यहां से विश्व की 23वीं, भारत की दूसरी और उत्तराखंड की सबसे ऊंची 7, 816 मीटर वाली पहाड़ी नंदा देवी देखी जा सकती है।

मौसम और पर्यटकों की आवाजाही से संतुष्ट दिखे पर्यटक भी हिमालय के इस विहंगम दृश्य को देखकर खुश हो जाते हैँ। अल्मोड़ा बागेश्वर जाते हुए भी हिमालय अद्भुत दृश्य देखने को मिल जाता है ऐसा लगता है।

हिमालय से लोग पास में हैँ हम छू सकते हैं। रास्ते में बहुत ही खूबसूरत दृश्य देखने को मिल मिल जाते हैँ। पर्यटक रास्ते में अपने वाहन रोक कर हिमालय क़े खूबसूरत दृश्य को कैमरे में कैद कर लेते हैं।

यह भी पढ़ें :  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की पहल से गौवंश संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, सिलौटी पंत में गौशाला निर्माण के लिए ज़मीन हस्तांतरण को मंज़ूरी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.