ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

देहरादून। आगामी दस मई को चारधाम यात्रा की शुरुआत से पहले ही 15 लाख से अधिक श्रद्धालु अपना पंजीकरण करा चुके हैं और उत्तराखंड सरकार को उम्मीद है कि इस बार यात्रा अपने पिछले वर्ष के 56.31 लाख श्रद्धालुओं की आमद के रिकॉर्ड को तोड़ देगी।

10 मई को केदारनाथ और 12 मई को बदरीनाथ के कपाट खुलने जा रहे हैं. बद्री-केदार मंदिर समिति की कमाई यात्रा शुरू होने से पहले ही करोड़ रुपये के पार जा चुकी है।

दरअसल, इस समिति ने पहली बार ऑनलाइन पूजा की व्यवस्था की है. यात्रा से पहले ही ऑनलाइन पूजा के लिए बुकिंग भी शुरू हो गई है. बीते साल पूरी यात्रा में स्पेशल पूजा करवाने में मंदिर समिति की डेढ़ करोड़ रुपये की आमदानी हुई थी लेकिन इस साल ऑनलाइन से अभी तक 1 करोड़ 20 लाख रुपये की बुकिंग हो चुकी है।

बद्रीनाथ धाम में स्पेशल पूजा के रेट
महाभिषेक – 4700 रुपये
अभिषेक – 4500 रुपये
वेद पाठ- 2500 रुपये
गीता पाठ – 2500 रुपये
आरती के लिए- 201 से 6

01 रुपये तक
श्रीमद्भागवत सप्त पाठ – 51 हजार रुपये

केदारनाथ धाम में स्पेशल पूजा रेट
रुद्राभिषेक- 7200 रुपये
महाभिषेक -9500 रुपये
लघुरुद्राभिषेक पूजा – 6100 रुपये
षोडशोपचार पूजा – 5500 रुपये
अष्टोपचार पूजा – 950 रुपये
शाम की आरती- 2800 रुपये

लगातार बढ़ रही आमदानी से समिति के लोगों में खुशी देखने को मिल रही है. ऑनलाइन पूजा व्यवस्था से जहां 7 दिनों में समिति की आमदानी एक करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है तो अब पूरे सीजन में ये आंकड़ा अधिक बढ़ने की उम्मीद है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नन्दा भगवती की राजजात यात्रा से लौटे श्रद्धालु, ब्रह्म कमल लेकर पहुंचे डोर भगवती मंदिर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.