ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

 हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के तीन साल पूरे होने पर सेवा, सुशासन और विकास कार्यक्रम के तहत रोजगार मेला व बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी और सांसद अजय भट्ट मौजूद रहे। इसके अलावा कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत समेत कई विधायक व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की योजनाओं के स्टाल लगाए गए। साथ ही कई कंपनियों द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान किए गए।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी और सांसद अजय भट्ट ने पिछले तीन वर्षों में धामी सरकार की उपलब्धियां को जनता के बीच में गिनाया।

पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से उत्तराखंड में पिछले तीन वर्षों में इतना विकास कार्य हुआ है, कि छोटा प्रदेश होते हुए किसी अन्य प्रदेश में इतना काम नहीं हो पाया। और उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही 21वां दशक उत्तराखंड का है और आगे भी रहेगा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : आबादी क्षेत्र में कबाड़ की दुकानों पर नगर निगम सख्त, शहर से बाहर शिफ्ट करने की तैयारी

You missed

error: Content is protected !!