रा० इ० का० भैंसोली अल्मोड़ा में अध्यापको की नियुक्त / उच्चीकृत के सम्बन्ध में

रिपोर्टर- बलवंत सिंह रावत

अल्मोड़ा। रा० इ० का० भैंसोली अल्मोड़ा 51 विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर में स्थित है। इस विद्यालय में ग्राम भैंसोली, बकलानी (टनवानी) सिमोली, दलमोटी एवं बटुलिया से छात्र / छात्राए अध्ययन हेतु आते है। जिसमें महत्वपूर्ण विषय स० अ० एल० टी० अंग्रेजी एवं सामाजिक विज्ञान के पद रिक्त चल रहे हैं जिससे छात्र/ छात्राओ का शिक्षण प्रभावित हो रहा है।

महोदय रा० इ० का० भैंसोली 2017 में विज्ञान वर्ग से उच्चीकृत किया गया था। जबकि विद्यालय में कला वर्ग न होने से छात्र/छात्राओ को कला वर्ग के अध्ययन के लिए 15 से 20 किलो मीटर दूर मजखाली, द्वारसों, शितलाखेत एवं रानीखेत जाना पड़ता है।

जिससे छात्र / छात्राओ को आने जाने में कई कठिनाईयो का सामना करना पड़ता है। एवं शासन को विभाग द्वारा कई बार कला वर्ग की स्वीकृति के लिए पत्राचार कर लिया गया है जिस पर

कोई कार्यवाही नही हुई है। तथा विद्यालय में पहले से ही अंग्रेजी (एल० टी०) व सामाजिक विज्ञान (एल० टी०) के पद

खाली चल रहे है! कुछ दिन पूर्व हिन्दी (प्रवक्ता ) अतिथि शिक्षिका को कार्यमुक्त करने से रा० इ० का ० भैंसोली में शिक्षको को अत्यधिक कमी हो गयी है कि जब तक विद्यालयों में शिक्षको की कमी बनी हुई है तब तक अतिथि शिक्षिका के कार्यमुक्त आदेश को वापस लेने की कृपा कीजियेगा !

महोदया रा० इ० का० भैंसोली में अध्यापकों की नियुक्ति एवं कला वर्ग से उच्चीकृत करवाने की कृपा कीजियेगा हम समस्त क्षेत्रवासी आपके आभारी रहेंगे।

1- मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित । 2- जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) अल्मोड़ा को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषिता 3 खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वाराहाट को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित ।

आज अल्मोड़ा में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा से मिलकर राजकीय इंटर कॉलेज भैसोली में शिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में ज्ञापन दिया।इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री ,क्षेत्र पंचायत सदस्य कन्नू साह,ग्राम प्रधान टनवानी श्री आनंद सिंह जी SMC अध्यक्ष विमला देवी,PTA अध्यक्ष शिव कुमारी,कमला देवी, खष्टी देवी, मंजू देवी, हेमा देवी, बीना देवी, नीमा देवी, मोहिनी देवी,ममता देवी मौजूद रही।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : स्थाई राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर बुद्ध पार्क में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू अनशन में बैठे

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.