ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : ज्योलीकोट क्षेत्र में पीलिया और डायरिया का भीषण प्रकोप, दो मौतें; सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल अनिश्चितकाल के लिए बंदउत्तराखंड में सड़क निर्माण को लेकर बवाल: बीजेपी नेता ने SDM की मौजूदगी में PWD अधिकारी के चेहरे पर पोती कालिख, वीडियो वायरलहल्द्वानी : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने हल्द्वानी के अस्पतालों का किया दौरा, पहाड़ से आए मरीजों का जाना हाल-चालहल्द्वानी : सड़क पर दादागिरी दिखाने निकले थे, SSP मंजूनाथ टीसी के एक्शन ने सारी हेकड़ी निकाल दी! बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वाले 15 युवक चिन्हित—8 बालिगों पर कार्रवाई, 7 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी पुलिस एक्ट में कार्रवाई, वाहन सीज, गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं- SSP मंजुनाथ टीसीनैनीताल : डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

कुमाऊनी व्यंजन प्रतियोगिता में महिलाओ ने लिया प्रतिभाग 

रिपोर्टर- गुड्डू सिंह ठठोला 

 नैनीताल।  कुमाउँनी व्यंजन प्रतियोगिता में टेस्टी फ़ूड लेकर पहुंची महिलाओं के काउंटर में उमड़ी भीड़। फैस्टिवल के जजों ने व्यंजन टेस्ट कर निर्णय सुनाने की तैयारी की।

       नैनीताल के गोवर्धन हॉल में लेक सिटी वैलफेयर क्लब की तरफ से 11वां कुमाउँनी व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए शहर और आसपास की महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंची। यहां महिलाओं ने घर से पकवान बनाकर डिस्प्ले किये, जिसमें पतोड़े, भांग के नामक के साथ नींबू, बिच्छु की सब्जी, भट्ट की चटनी, चैत्र माह की भिटौली, हरे प्याज का चीला, चावल की छोइ रोटी, भट्ट के डूबके, गहत के डूबके, लेसू रोटी, भांग और कद्दू की चटनी, लाल चावल का भात, मंदिरा का चावल, झोली, हरि सब्जी, पिनालु का साना, भांग की झोली, मडुवे की इडली, क्यौला का सूप, रागी की मठरी, रागी चिप्स, काच पाक, भुटुवा, शिकार, भात की मन्नत की टोकरी थी। पकवान के साथ मुंह मीठा करने के लिए चौलाई की खीर, लाल धान की खीर, मडुवा बालूशाही, सिंगल, तिल के लड्डू, झुंगर का भात समेत अन्य पकवान बनाए गए थे। इसमें प्रतिभाग करने के लिए।कुमाऊनी व्यंजन प्रतियोगिता में महिलाओ ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग 

गीता फरतीयाल, रुही, नीमा, सौम्या, मालती देवी, रेनू सिराला, मंजू बोरा, भावना रावत, रजनी चौधरी, अनीता रौतेला, वंदना खतवाल, बबीता बोरा, चंद्रा पंत, पुष्पा बिष्ट, दीपा मेहरा, बसंती बिष्ट समेत 60 से अधिक महिलाओं ने भोज्य पदार्थ बनाकर प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने को लेकर उत्साह दिखा। कुमाऊनी व्यंजन प्रतियोगिता में महिलाओ ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग 

      प्रतियोगिता के जजों ने सभी व्यंजनों को चखकर अपना निर्णय तय किया। आयोजकों का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम करके कुमाउँनी संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सकता है।

 विधायक सरिता आर्या। एसडीएम प्रमोद कुमार, अध्यक्ष मीना विडलाकोटी, रमा भट्ट. कंचन जोशी, सीमा सेठ अभा साह, कविता त्रिपाठी, मंजू बिष्ट, गीता साह, आशा पांडे, मधुमिता, रमा तिवारी, रेखा जोशी, संगीता श्रीवास्तव रेखा पंत, अमिता साह आदि कार्यक्रम में मौजूद है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में टैक्स-फ्री हुई ‘हनुमान अंश’, सीएम धामी बोले—नीम करौली बाबा की आध्यात्मिक विरासत को मिलेगा नया विस्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.