ब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर में कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रियांशु का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक सोलो ट्रेडिशनल इवेंट में हासिल किया प्रथम स्थाननैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को भारत गौरव पुरस्कार 2026 मिलने पर कूटा ने दी बधाईनैनीताल : डीएसबी परिसर में छात्र राजनीति के बीच मानवता की मिसाल, गंभीर मरीज के लिए छात्र नेता ने किया रक्तदानपिथौरागढ़ में तीसरे दिन भी बारिश का कहर: चीन सीमा से संपर्क चौथे दिन भी कटा, कई प्रमुख सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तदर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

हल्द्वानी। भारत विकास परिषद शाखा, हल्द्वानी द्वारा आज रामपुर रोड स्थित अतिथि रेस्टोरेंट में लोहड़ी और मकर संक्रांति के कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास से हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रांतीय संरक्षक भगवान सहाय अग्रवाल, क्षेत्रीय वित्त सचिव आरके गुप्ता, क्षेत्रीय संयोजक संस्कार पाला मेहता, प्रांतीय संयोजक रक्तदान भवानी शंकर नीरज और शाखा अध्यक्ष दीपक बक्शी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रचलन करके किया गया।

डॉ मोनिका मित्तल द्वारा लोहड़ी त्योहार की महत्वता के बारे में शाखा के सदस्यों को अवगत कराया गया। उपमा सेठी और पाला मेहता द्वारा लोहड़ी के पारंपरिक गीत गाए गए।

इसके पश्चात पारिवारिक खेल,महिला सदस्यों द्वारा नृत्य प्रस्तुति और ढोल की थाप में अग्नि के चारों ओर फेरे लगाकर लोहड़ी और मकर संक्रांति का त्यौहार सभी सदस्यों द्वारा मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव डॉ निधि अग्रवाल द्वारा किया गया।

इस मौके पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, डॉ अभिषेक मित्तल, सीमा बक्शी, सौरभ अग्रवाल, तरुण बंसल, साकेत अग्रवाल, हरिमोहन अग्रवाल, जितेंद्र साहनी, मीनू गुप्ता, एकता अग्रवाल, दीपिंका अग्रवाल,डॉ अतुल राजपाल, डॉ एनके मेहता आदि सदस्य उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें :  पिछले 48 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश से भीमताल नगर का जनजीवन अस्त-व्यस्त

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.