ब्रेकिंग न्यूज़

भारतीय जनता पार्टी ने अल्मोडा पिथौरागढ़ लोकसभा चुनाव कार्यालय का  विधानसभा रानीखेत मे लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

 रानीखेत। भारतीय जनता पार्टी ने  अल्मोडा पिथौरागढ़ लोकसभा चुनाव कार्यालय का रानीखेत विधानसभा के ताडीखेत मे मुख्य अतिथि लोकसभा चुनाव प्रभारी सुरेश भट्ट, क्षेत्रीय विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल, विधानसभा रानीखेत चुनाव प्रभारी कुन्दन लटवाल व जिला अध्यक्ष लीला बिष्ट की गरिमामयी उपस्थिति मे सयुंक्त रुप से पूजा हवन कर शुभारंभ किया।

लोकसभा चुनाव प्रभारी सुरेश भट्ट ने कहा कि अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र में अजय टम्टा को सांसद प्रत्याशी घोषित किए गया हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अपना चुनाव प्रचार तेजी से शुरू कर दिया है।

विधानसभा कार्यालय, लोकसभा की कोर कमिटी और प्रबंधन समिति की बैठकें प्रारंभ हो चुकी हैं। इसी क्रम में आज रानीखेत विधान सभा का चुनाव कार्यालय विधिवत हवन पूजन कर शुरू किया गया।

क्षेत्र के संयोजक विधायक प्रमोद नैनवाल, जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट, जिला प्रभारी कुंदन नटवाल और अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विधान सभा कार्यालय का उद्घाटन संपन्न किया गया।

सभी कार्यकर्ता बहुत जोश और उत्साह के साथ इस अभियान में भाग ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश, राज्य और क्षेत्र के विकास को देखते हुए और कार्यकर्ताओं व जनता का उत्साह देखते हुए यह कह सकते हैं कि इस बार भी विजय पक्की है। पिछली बार जहा हम 64 प्रतिशत वोटों से जीते थे।

इस बार भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की मदद से 75 प्रतिशत वोट प्राप्त कर लेगी। हमारा लक्ष्य होगा कि रानीखेत विधानसभा में भी पार्टी भारी बहुमत से विजयी हो और मोदी जी के “अबकी बार 400 पार” के लक्ष्य को हासिल करने में अपनी एक लोकसभा प्रचंड बहुमत से जिताकर भेजने का पूरा प्रयास करेंगे।

विधानसभा रानीखेत चुनाव प्रभारी कुन्दन लटवाल ने बताया की भारतीय जनता पार्टी चुनावी मोड़ के लिए तैयार है। इसी के निमित्त सांसद अजय टम्टा को प्रत्याशी के रूप में चुना गया है। अलग अलग विधान सभाओं में कार्यालय खोले जा चुके है।

इसी क्रम मे आज रानीखेत विधानसभा के कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है, और “अबकी बार 400 पार” के नारे के साथ भारतीय जनता पार्टी देश में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए तैयार है।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, जिला महामंत्री विनोद भट्ट, जिला पंचायत सदस्य सुरेश फर्त्याल, जिला उपाध्यक्ष ध्यान सिह नेगी, जिला मीडिया प्रभारी अश्विन भगत, मण्डल अध्यक्ष मनीष चौधरी, राम सिंह रावत, मुकेश पाण्डेय, मण्डल महामंत्री उमेश पंत, मंजीत भगत, दर्शन बिष्ट, रमेश खनायत, मीडिया प्रभारी रामेश्वर गोयल, चंद शेखर, दीप्ति गोयल, माया बिष्ट, हेमा नेगी, ललित केलिफ, पावस जोशी, पनी राम सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।भारतीय जनता पार्टी ने रानीखेत मे लोकसभा चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी ने रानीखेत मे लोकसभा चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी ने रानीखेत मे लोकसभा चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी ने रानीखेत मे लोकसभा चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी ने रानीखेत मे लोकसभा चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी ने रानीखेत मे लोकसभा चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी ने रानीखेत मे लोकसभा चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्प

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.