ग्रामीणों को हर हाल में मिले बेहतर स्वास्थ्य सेवा ब्लॉक प्रमुख ने स्वास्थ्य सेवाओं का किया निरीक्षण

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

भीमताल। ज्योलिकोट में न्याय पंचायत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का ब्लॉक प्रमुख डाo हरीश सिंह बिष्ट ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योली कोर्ट का औचक निरीक्षण किया। ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के निर्देश दिए।

ज्योलिकोट स्वास्थ्य केंद्र पर डाo की कमी का मुदा बीडीसी बैठक में भी उठा था जिसको लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी भी व्यक्त की थी जिस संबंध में प्रमुख जी द्वारा कहा गया कि स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण विषय है।

प्रमुख ने तत्काल चिकित्सक भेजने के निर्देश दिए। चिकित्सक की कमी न हो इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। डाo की कमी को दूर किया गया है। स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता व स्टाफ की प्रमुख व अन्य जनप्रतिनिधियों ने सराहना की। भविष्य में इसे बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जांच के लिए ब्लाक प्रमुख ने स्वय व जनप्रतिनिधियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया।

इस दौरान ज्येष्ठ प्रमुख हिमांशु पांडे प्रधान शशि चनियाल, रजनी रावत,जानकी चनियल, अमित कुमार, धर्मेंद्र रावत, शेखर भट्ट,हरगोविंद रावत, राजेंद्र कोटलिया, जीवन चंद्र, सोनू कुंदन जीना, धीरेंद्र जीना ,बीडीओ जगदीष पंत,डाo हेमंत मर्तोलिया, एडीओ पंचायत कैलाश गोस्वामी , ग्राम विकास अधिकारी एल डी आर्य , कमल कुल्याल स्वास्थ्य केंद्र डाo स्टाफ ग्रामीण मौजूद रहा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल की मल्लीताल बाजार रामलीला में मिथिलेश पांडे का जलवा, मेघनाद के किरदार के दीवाने हैं हजारों दर्शक

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.