ब्रेकिंग न्यूज़

रामगढ़। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड रामगढ़ के तल्ला रामगढ़ और झूतियां गांव में राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने भ्रमण कर क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों का कुशलक्षेम जाना और स्थानीय स्तर पर लोगों को सामने आ रही समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा। हरीश पनेरु ने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए उनकी बातों को गंभीरता से सुना और क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं तथा विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों के विकास के लिए स्थानीय जनता की समस्याओं और सुझावों को समझना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि गांवों में पहुंचकर सीधे जनता से संवाद करने से क्षेत्र की वास्तविक परिस्थितियों की जानकारी मिलती है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, रोजगार सहित अन्य स्थानीय आवश्यकताओं को लेकर भी ग्रामीणों से चर्चा की गई।

हरीश पनेरु ने कहा कि क्षेत्रवासियों से मिल रहा स्नेह, विश्वास और प्यार उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए आवाज उठाना उनकी प्राथमिकता है।

इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उनसे मुलाकात की और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। ग्रामीणों ने क्षेत्र में नियमित रूप से जनसंवाद किए जाने की आवश्यकता भी जताई।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में 5 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती रैली, CEE-2027 पास युवाओं के लिए बड़ा मौका; जानें जिलेवार तारीख और जरूरी दस्तावेज

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.