“नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के अन्तर्गत भीमताल पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाया जन जागरुकता अभियान

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत अपने–अपने थाना क्षेत्रों में नशे के विरूद्द अभियान चलाकर स्थानीय लोगो को जागरूक करने व अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

थानाध्यक्ष भीमताल  विमल कुमार मिश्रा के निर्देशन में भीमताल पुलिस द्वारा थाना भीमताल क्षेत्रान्तर्गत टैक्सी स्टैण्ड व डांट क्षेत्र में नशा के विरुद्ध जन जागरुकता अभियान चलाकर लोगो को जागरुक किया गया तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभावो के बारे में अवगत कराया गया।

सभी से जीवन में कभी नशा न करने तथा अपने परिजनों और मित्रो को भी नशे के संबंध में जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। सभी से अपील की गई कि अपने आस पास किसी भी मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर ज्योतिर्मठ में क्रैश, पायलट समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत; जंगल में बिखरा मलबा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.