ब्रेकिंग न्यूज़

एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल ने थाना खनस्यू का किया वार्षिक निरीक्षण, दिए निर्देश

भीमताल। आज हरबंस सिंह, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल द्वारा थाना खनस्यू का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

▪️सर्वप्रथम  रोहताश सिंह, थानाध्यक्ष खनस्यू द्वारा थाने के सभी भवन, कर्मचारी बैरक व मालखाने का भ्रमण व निरीक्षण करवाया गया।

▪️थाना कार्यालय/परिसर व भोजनालय में साफ सफाई अच्छी पायी गयी। कर्मचारियों को साफ सुथरी वर्दी पहनने तथा भोजनालय में गुणवत्ता वाला भोजन बनाने के निर्देश दिए गए।

▪️आपदा के सभी उपकरणों को चैक किया गया, सभी उपकरणों का बेहतर रख रखाव करने के दिशा–निर्देश दिए गए।

▪️थाना अभिलेखों को चैक किया गया। निर्देशित किया गया कि सभी अभिलेखों को अध्यवाधिक कर लें और सभी प्रविष्टियां पूर्ण कर ली जाएं।

▪️महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण किया गया। हेल्पडेस्क में नियुक्त पुलिस कर्मियों को प्राप्त होने वाली शिकायतों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए गए।

▪️सभी माल मुकदमाती व मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित वाहनों को चैक किया गया। थाना प्रभारी को सभी माल मुकदमाती का मा०न्यायालय से उचित प्रक्रिया द्वारा शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।

▪️सभी अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया। सभी की समस्याओं का समाधान किया गया। सभी कर्मियों को प्रो एक्टिव पुलिसिंग करने तथा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

▪️थानाध्यक्ष को ग्राम प्रधानों के साथ समन्वय स्थापित करने तथा सीएलजी का गठन कर मीटिंग लेने के निर्देश दिए।

▪️थाना क्षेत्र में सभी ग्राम चौकीदारों के साथ माह में गोष्ठी करने के निर्देश दिए गए।

▪️क्षेत्र में अवैध नशे के संबंध में जागरूकता अभियान चलाने तथा तस्करी के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

▪️सड़क दुर्घटनाओं में रोकथाम के लिए ड्रंकन ड्राइविंग तथा ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

▪️थानाध्यक्ष को आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत सभी मतदान केंद्रों का भ्रमण कर संवेदनशीलता का आंकलन करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान  रोहताश सिंह, थानाध्यक्ष खनस्यू,  चंद्रशेखर कन्याल वाचक एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल समेत चौकी प्रभारी तथा थाने के कर्मी मौजूद रहे।

भीमताल: एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल हरबंस सिंह ने थाना खनस्यू का किया वार्षिक निरीक्षण भीमताल: एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल हरबंस सिंह ने थाना खनस्यू का किया वार्षिक निरीक्षण भीमताल: एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल हरबंस सिंह ने थाना खनस्यू का किया वार्षिक निरीक्षण भीमताल: एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल हरबंस सिंह ने थाना खनस्यू का किया वार्षिक निरीक्षण

Advertisement
यह भी पढ़ें :  श्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरती

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.