भीमताल।  विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एवं नैनीताल विधानसभा के अंतर्गत पर्यटक सीजन को देखते हुए आए दिन यातायात के कारण अव्यवस्था बनी हुई है।

जिसको लेकर स्थानीय नागरिकों के अलावा आम जन भी काफी परेशान है लेकिन बड़े खेद के साथ करना पड़ रहा है। 

पिछले एक माह से लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है जिससे पहाड़ी क्षेत्र को जाने वाले मूल निवासियों को चार-चार पांच-पांच घंटे इंतजार करके अपने घरों को पहुंच पा रहे हैं ।

इसके साथ-साथ ही स्थानीय स्तर पर कारोबार करने वाले स्थानीय लोग जिसमें होटल व्यवसाय चाय की दुकान चलाने वाले खाने के रेस्टोरेंट तथा समस्त कारोबारी का कारोबार प्रभावित हो रहा है, लेकिन क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी और सरकार चैन से सोए हुए है पर्यटकों के लिए नावों को चलाने वाले लोग भी काफी परेशान तथा उनका कारोबार व्यवस्थाओं के कारण चौपट हो रहा है।

लेकिन स्थानीय अधिकारियों एवं स्वयं आपके द्वारा इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिए जान के कारण अव्यवस्थाएं दिनों दिन बढ़ रही है।

जिस कारण स्थानीय लोगों में सरकार जनप्रतिनिधि एवं जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति गहरा आक्रोश बढ़ रहा है जिस कारण मुझे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन जनता की समस्याओं के लिए करने को मजबूर होना पड़ रहा।

जिसके क्रम में कल भीमताल के तिकोनिया चौराहे पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करूंगा जिसके जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी।

 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रामनगर में नवविवाहिता की निर्मम हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.