नैनीताल के भीमताल में मोटरसाइकिल सवार ने पर्यटक को मारी टक्कर, पर्यटक गिरा झील में

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

 भीमताल। मोटरसाइकिल सवार की   टक्कर से पर्यटक झील में गिरा। पर्यटक को बमुश्किल बोट से बचाया गया। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है।

      नैनीताल जिले में भीमताल के तल्लीताल क्षेत्र में बुलंदशहर से आए स्कूली पर्यटकों का एक दल घूम रहा था।

भीमताल डैम के समीप घूम रहे दल के शिक्षक को तेज रफ्तार आई एक बाइक ने जोरदार टकरा मार दी जिससे वो सीधे गहरी झील में जा गिरे।

हादसा होते ही वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने एक बोट चालक व उसके साथी को मौके पर पहुंचने को कहा और रैस्क्यू कार्य शुरू हो गया।भीमताल : मोटरसाइकिल सवार की टक्कर से पर्यटक झील में गिरा

पर्यटक यू.पी.के बुलंदशहर से एक स्कूल दल के साथ भीमताल घूमने आए थे। भीमताल झील की डाँठ में टीचर और बच्चे झील किनारे फोटोग्राफी कर रहे थे।

अचानक बाइक से लगी टक्कर से शिक्षक अपना संतुलन खो बैठा और सीधे झील में गिर गया जिन्हें स्थानीय लोगों ने सकुशल बाहर निकल लिया।

सूचना के बाद मौके पर आई पुलिस ने स्थानीय युवक को पकड़ लिया और थाने ले गई।

बुलंदशहर के पर्यटकों ने स्थानीय बाइक सवार युवक पर लापरवाही से बाइक चलाते हुए कई लोगों को टक्कर मारने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी विधानसभा को बड़ी सौगात, बौरपुल से मूसाबंगर तक सड़क निर्माण के लिए ₹4.99 करोड़ मंजूर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.