हल्द्वानी। दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में नामजद चल रहे दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा को नैनीताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी मुकेश बोरा को पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश के रामपुर से गिरफ्तार किया है।

बता दें आरोपी मुकेश बोरा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।

आज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों की माने तो पुलिस जल्द इस मामले का खुलासा कर सकती है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रामनगर में भीषण सड़क हादसा, बाइक-स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत, तीन गंभीर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.