भीमताल। नगर पालिका भीमताल पर्यटन क्षेत्र की ‘ नौ सूत्रीय’ मांगों को लेकर बेरोजगार संघ अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी मिले क्षेत्र दौरे पर आए माननीय मुख्यमंत्री सचिव/कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत से और सभी मांगों पर विभागों एवं शासन प्रशासन से शीघ्र कार्य कराने कि माँग रखी।

भीमताल दौरे पर आए कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत के पास बेरोजगार संघ अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने नगर के नौ वार्डो कि आम जनता की पीड़ा को देखते हुए 9 सूत्रीय मांगों को हल कराने बाबत माननीय मुख्यमंत्री सचिव को ज्ञापन सौपा और शीघ्र सभी मांगों पर विभागों एवं शासन प्रशासन से हर सम्भव कार्यवाहि एवं निर्माण कार्य कराने कि माँग रखी।

जिनमें प्रमुख मांगे मुख्यमंत्री घोषणा नगर की पार्किंग निर्माण पर कार्य शुरुआत की माँग, सूखे जल स्रोतो के पुनर्जीवित की माँग, शहर में बड़े हॉस्पिटल की माँग एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, रोडवेज स्टेशन की माँग, कमल झील को तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण की मांग, 3 दशक से गाद मिट्टी निकासी के इंतजार में भीमताल झील हेतु बजट की माँग, नगर के आंतरिक एवं बाहरी सभी मार्गों, चौराहों, सड़कों का सौंदर्यीकरण, झीलों,नालों, नहरों की साफ-सफाई, मिट्टी निकासी, कूड़े का निस्तारण आदि माँग, नौकुचियाताल-खैरोला सड़क निर्माण, नगर के सभी वार्डो की पेयजल दिक्कत दूर करने हेतु कार्य कराने की माँग, झीलों के चारों तरफ उच्च कोटि प्रकाश पथ, टूटी दीवारों का निर्माण, उच्च कोटि रैलिंग निर्माण, सिडकुल में रोजगार स्थापित करने की माँग, सिडकुल की सड़कों और प्रकाश पथ को ठीक करने की माँग, आपदा अंतर्गत नगर पंचायत के रुके कार्यो को शीघ्र कराने की माँग, रोडवेज स्टेशन का निर्माण, डिग्री कॉलेज, लॉ कॉलेज स्थापित करने की मांग, सम्पूर्ण नगर के 9 वार्डों के ड्रेनेज सिस्टम में सुधार, नगर की कूड़े की चयनित जमीन का चयन, आड़ू हैली पैड की जमीन पर हैली पैड निर्माण, भीमताल की ये प्रमुख मांगें थी जिस पर कुमाऊँ आयुक्त रावत द्वारा सभी मांगों पर यथा शीघ्र कार्य कराये जाने का उन्हें आश्वासन दिया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल : स्वर्गीय एनडी तिवारी की जयंती पर राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह नेगी से की मुलाकात

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.