नैनीताल के ऑल सेंट्स कॉलेज के सभागार में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ परियोजना के अंतर्गत कार्यशाला आयोजित

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। छात्राओं के बहुमुखी विकास के प्रति संलग्न नैनीताल के ऑल सेंट्स कॉलेज के सभागार में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ परियोजना के अंतर्गत संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित की गई।

महिला एवम बाल विकास विभाग नैनीताल द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत विद्यालय की बालिकाओं द्वारा असुरक्षित स्थानों के चिन्हीकरण के विषय में यह कार्यशाला आयोजित की गई।

इस कार्यशाला में जनपद के बाल विकास, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग से आए अधिकारियों ने बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की गई।

अधिकारियों ने छात्राओं को बिना डरे अपनी समस्याएं बताने के लिए प्रेरित किया और ऐसे असामाजिक लोगों पर कड़ी कार्यवाही करने की भी बात कही।

साथ ही इस टीम ने बालिकाओं से वार्ता करते हुए ऐसे स्थानों के बारे में पूछा जहां पर वह असुरक्षित महसूस करती हैं, साथ ही बताया कि पूरे जनपद में आयोजित की जा रहीं इन कार्यशालाओं में चिन्हित स्थानों पर समस्त संबंधित विभागों द्वारा लगातार कार्यवाही भी की जा रहा है।

उन्होंने बताया कि हल्द्वानी में इन कार्यशालाओं का असर देखने को मिल रहा है। अधिकारियों ने छात्राओं से हेल्पलाइन नम्बर्स भी सांझा किए।

अधिकारियों की इस टीम में बाल विकास परियोजना अधिकारी  शिल्पा जोशी, सुपरवाइजर  प्रियंका आर्या, स्वास्थ्य विभाग से डॉ दीप्ति धामी और डॉ रेणु बिष्ट ने भी मौजूद रहीं।

अधिकारियों ने बताया कि इस कार्यशाला में चिन्हित स्थानों एवम कारणों के साथ समिति अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी  को प्रेषित करेगी जिससे संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाएगा।

कार्यशाला मे कक्षा 7 से 12 तक की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इन बालिकाओं ने कुछ सुझाव भी पेश किए।

इस दौरान विद्यालय की छात्राएं और सभी शिक्षक गण मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  तारा जन सेवा समिति के विशाल कन्या पूजन में 151 कन्याओं का पूजन, सामाजिक एकता का दिया संदेश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.