ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में भाजपा के बड़े कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, संविधान लेकर सड़क पर उतरीं राधा आर्य; पुलिस हिरासत के बाद बढ़ा सियासी तनावहल्द्वानी में भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति आज से, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधितहल्द्वानी : एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के बीच युवक के पास मिला तमंचा, मचा हड़कंपहल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, सीएम धामी बोले—राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन से कार्यकर्ताओं में आएगी नई ऊर्जाकुमाऊं विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र डॉ. भूपेंद्र सिंह बिष्ट बने दून विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष

भीमताल में बोराकुन में ग्रामीणों ने बाहरी बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया

परमिशन के नाम पर बाहरी बिल्डरों द्वारा पहाड़ी का सीना किया जा रहा है छलनी, प्रशासन पर लगाया मिली भगत का आरोप

ग्रामीणों ने प्रशासन व बिल्डर के खिलाफ की नारेबाजी, लगाए कई गंभीर आरोप 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। भीमताल बोराकुन में आज कुछ ग्रामीणों ने बाहरी बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिल्डर द्वारा उनके गांव के ऊपर पहाड़ी काटी जा रही है।भीमताल : ग्रामीणों ने प्रशासन व बिल्डर के खिलाफ की नारेबाजी, लगाए कई गंभीर आरोप 

जिससे उनके गांव को खतरा उत्पन्न हो गया है उन्होंने आरोप लगाया कि जेसीबी मशीन द्वारा पहाड़ी को काटा गया है और यहां से अवैध खनन किया गया।भीमताल : ग्रामीणों ने प्रशासन व बिल्डर के खिलाफ की नारेबाजी, लगाए कई गंभीर आरोप 

उन्होंने प्रशासन से इस पहाड़ी का जियोलॉजिकल सर्वे करने की मांग की और कहा कि खड़ी पहाड़ी को परमिशन के नाम पर काटा जा रहा है जिस कारण ग्रामीण भयभीत है।

उनका आरोप है कि अभी आने वाले समय में बरसात होगी जिस कारण पहाड़ी से मालवा उनके घरों में जाग घुसेगा उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन की मदद से बाहर से आए यह बिल्डर मनमानी कर रहे हैं।भीमताल : ग्रामीणों ने प्रशासन व बिल्डर के खिलाफ की नारेबाजी, लगाए कई गंभीर आरोप 

वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन व बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी कर कई गंभीर आरोप लगाए। इस प्रदर्शन में गांव की ग्रामीण महिला भी शामिल हुई वहीं बिल्डर का कहना है कि उन्होंने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

वह नियम तहत कार्य कर रहे हैं उनके पास इस कार्य की परमिशन भी है।

यह भी पढ़ें :  बकाया वेतन को लेकर हुआ विवाद,15 साल से दुकान पर काम कर रहे हेल्पर ने घर में घुसकर महिला की हत्या

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.