STF कुमाऊं रेंज और काठगोदाम पुलिस की संयुक्त टीम ने वाइल्डलाइफ ट्रांजिट रेस्क्यू सेंटर के पास की कार्रवाई, तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद

हल्द्वानी/काठगोदाम। जनपद नैनीताल में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस और STF कुमाऊं रेंज की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कथित चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1.155 किलोग्राम अवैध चरस बरामद करने के साथ ही तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK04 TB 8402 को भी कब्जे में लिया है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

वाइल्डलाइफ सेंटर के पास चेकिंग के दौरान पकड़े गए

जानकारी के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में काठगोदाम पुलिस एवं STF कुमाऊं रेंज की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की। इसी दौरान वाइल्डलाइफ ट्रांजिट रेस्क्यू सेंटर, काठगोदाम के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को मादक पदार्थ चरस के साथ पकड़ा गया।

पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान मनोज चंद्र के कब्जे से 609 ग्राम तथा संजय चंद्र के कब्जे से 546 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। दोनों के कब्जे से बरामद चरस का कुल वजन 1.155 किलोग्राम बताया गया है।

चंपावत के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी जनपद चंपावत के पाटी क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

1. मनोज चंद्र, पुत्र भवानी दत्त भट्ट, निवासी बामन चापड़, तहसील पाटी, जनपद चंपावत, उम्र 29 वर्ष।

बरामदगी: 609 ग्राम अवैध चरस।

2. संजय चंद्र, पुत्र जगदीश चंद्र, निवासी अनरिया, तहसील पाटी, जनपद चंपावत, उम्र 30 वर्ष।

बरामदगी: 546 ग्राम अवैध चरस।

स्कूटी भी पुलिस ने की जब्त

पुलिस ने चरस के साथ तस्करी में प्रयुक्त बताई जा रही स्कूटी संख्या UK04 TB 8402 को भी कब्जे में लिया है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है।

NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज

मामले में कोतवाली काठगोदाम में मु0अ0सं0 116/26 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 08/20/60 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई को जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में आयोजित GRAPHiTE 2026 हैकाथॉन में टीम जैम्प ने हासिल किया पहला स्थान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.