हल्द्वानी। घर रोशन कर बिजली बिल दबाने वालों से ऊर्जा निगम सख्ती से निपट रहा है। बार-बार नोटिस भेजने के बावजूद बकाया जमा नहीं करने वालों के घर जाकर वसूली हो रही है।
विद्युत वितरण खंड नगर के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि गौजाजाली में शिविर लगाकर वसूली की गई। बकाएदारों ने कैंप में आकर 5.68 रुपये जमा करवाए। वहीं, सूची में शामिल 16 बकाएदार सूचित किए जाने के बावजूद भी नहीं आए। ऐसे में टीम ने संबंधित उपभोक्ताओं के घर जाकर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की।

इधर, ग्रामीण खंड की टीम ने बकाएदार उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर वसूली की। इसमें कमलुवागांजा, टीपी नगर और धौलाखेड़ा क्षेत्र में टीमें गईं। यहां 18 डिफाल्टरों के बिजली कनेक्शन काटे गए।

अधिकारियों के अनुसार इन पर करीब 25 लाख रुपये बकाया हैं। वहीं, 35 लाख रुपये वसूले गए। ऐसे में दोनों खंडों ने 40 लाख रुपये से अधिक वसूल किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक 300 से अधिक कनेक्शन काटे जा चुके हैं। वसूली की कार्रवाई जारी रहेगी।

विद्युत वितरण खंड नगर के ईई प्रदीप कुमार ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण कार्य के कारण नैनीताल रोड पर पेड़ों का कटान होना है। ऐसे में मंगलवार और बुधवार को आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

सेंट पाल्स और शीशमहल फीडर से जुड़े क्षेत्रों में मंगलवार को आपूर्ति प्रभावित रहेगी, जबकि मंडी फीडर से जुड़े इलाकों में दोनों दिन सप्लाई सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक ठप रहेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में इंसानियत शर्मसार: कार के नीचे कपड़े में लिपटी मिली नवजात बच्ची की मौत, मां-नानी समेत तीन गिरफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.