ब्रेकिंग न्यूज़

देहरादून। उत्तराखंड विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने नकली दवाइयों के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बुधवार को जानकारी दी।

एसएसपी अजय सिंह के अनुसार हरिद्वार जिले के रुड़की निवासी नरेश धीमान, गंगनहर निवासी लोकेश गुलाटी और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद निवासी मोहतरम अली को मंगलवार को उनके घरों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार आरोपी नवीन बंसल उर्फ अक्षय, जो राजस्थान का रहने वाला है, इन तीनों से ब्रांडेड कंपनियों की हूबहू नकल वाली नकली दवाइयां खरीदकर बाजार में सप्लाई करता था।

एसएसपी ने बताया कि आरोपी लोकेश गुलाटी के खिलाफ गंगनहर में नकली दवाइयों से संबंधित एक और मुकदमा दर्ज है। साथ ही अन्य जिलों और राज्यों से भी आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है।

ताजा गिरफ्तारी के साथ ही इस संगठित गिरोह के अब तक 16 सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष एक जून को सेलाकुई क्षेत्र में भारी मात्रा में नामी दवा कंपनियों के नकली रैपर, लेबल और क्यूआर कोड के साथ संतोष कुमार नामक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एसटीएफ को सौंपी गई थी, जिसके बाद लगातार कार्रवाई जारी 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा अपने दरबार में विराजमान, ब्रह्म मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा के बाद होंगे दर्शन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.