ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड पुलिस में होली से पहले बड़ी खुशी! 10 पुलिस निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक (CO) पद पर प्रमोशन 

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग के लिए होली से पहले बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर पदोन्नतियां जारी करते हुए 10 निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) के पद पर पदोन्नत किया है।

गृह अनुभाग-1 द्वारा 02 मार्च 2026 को जारी शासनादेश के अनुसार, यह पदोन्नतियां उत्तराखंड पुलिस सेवा (संशोधन) नियमावली, 2024 के तहत की गई हैं। इन अधिकारियों को अब वेतन मैट्रिक्स लेवल-10 के तहत कनिष्ठ वेतनमान का लाभ मिलेगा।

यह प्रमोशन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की संस्तुति और राज्यपाल की स्वीकृति के बाद जारी किया गया है। सूची में नागरिक पुलिस, अभिसूचना और सशस्त्र पुलिस संवर्ग के अधिकारी शामिल हैं।

पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में चन्द्र मोहन का नाम चयन वर्ष 2024-25 के लिए प्रमुख है। वहीं चयन वर्ष 2025-26 के तहत भावना कैंथोला, होशियार सिंह और देवेंद्र सिंह को भी सीओ पद पर पदोन्नत किया गया है। इसके अलावा चंचल शर्मा, अंजना नेगी, उमेश कुमार, नदीम अत्तर, राजेश साह और प्रदीप पंत के नाम भी सूची में शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि इनमें से कई अधिकारियों ने हरिद्वार जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में लंबे समय तक उत्कृष्ट सेवा दी है। उनकी कार्यशैली और अपराध नियंत्रण क्षमता को देखते हुए यह पदोन्नति दी गई है।

विभाग का मानना है कि इन अनुभवी अधिकारियों के सीओ बनने से प्रदेश की कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। साथ ही, सभी अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से ही पदोन्नति के वित्तीय लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  UPI यूजर्स के लिए बड़ी खबर: 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा P2M ट्रांजैक्शन पर लगेगा MDR शुल्क

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.