ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

हल्द्वानी। टांडा जंगल क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में हाथी से टकराकर दोपहिया वाहन सवार दो रिश्ते के भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एक की मौके पर और दूसरे ने रास्ते में दम तोड़ दिया। रविवार को मोर्चरी में दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार मूल रूप से शाहजहांपुर के कटरा क्षेत्र के रहने वाले और वर्तमान में बनभूलपुरा की गफूर बस्ती निवासी 26 वर्षीय शकील और 28 वर्षीय जाफर शनिवार शाम हल्द्वानी से रुद्रपुर की ओर जा रहे थे। बेलबाबा से आगे टांडा रोड स्थित हाथी कॉरिडोर में अचानक उनके सामने हाथी आ गया। इससे उनकी मोपेड अनियंत्रित होकर गिर गई।

हादसे में मोपेड चला रहे शकील के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि पीछे बैठे जाफर भी बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने शकील को मृत घोषित कर दिया, जबकि जाफर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। बरेली ले जाते समय रास्ते में जाफर की भी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को वापस सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे।

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों मृतक आपस में रिश्ते के भाई थे और हल्द्वानी में रहकर आर्टिफिशियल ज्वेलरी और कपड़ों की फेरी लगाकर रोजी-रोटी कमाते थे। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को अंतिम संस्कार के लिए शाहजहांपुर ले जाया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  UPI यूजर्स के लिए बड़ी खबर: 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा P2M ट्रांजैक्शन पर लगेगा MDR शुल्क

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.