ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

होली से पहले आम लोगों और खासकर व्यापारिक उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा है।

1 मार्च से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 28 से 31 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नई दरों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर अब ₹1768.50 में मिलेगा, जो पहले ₹1740.50 था। कोलकाता में यह ₹1875.50, मुंबई में ₹1720 और चेन्नई में ₹1929 हो गया है।

वहीं घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिली है। 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत दिल्ली में ₹853, मुंबई में ₹852.50, लखनऊ में ₹890.50 और पटना में ₹951 बनी हुई है।

अगर पिछले वर्षों के ट्रेंड पर नजर डालें तो मार्च का महीना एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए अक्सर महंगाई लेकर आता रहा है। खासकर कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम हर साल इस महीने बढ़े हैं, जबकि घरेलू सिलेंडर में भी कई बार बड़ी बढ़ोतरी देखी गई है।

इस बार भी वही ट्रेंड जारी रहा, जहां कॉमर्शियल गैस महंगी हुई, लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है। हालांकि आने वाले समय में कीमतों में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : असम के पूर्व DGP एवं वरिष्ठ IPS अधिकारी बीडी खर्कवाल का निधन, उत्तराखंड पुलिस में शोक की लहर; SSP नैनीताल ने आवास पर दी श्रद्धांजलि, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.