ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

हल्द्वानी। सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम भारत सरकार, विकास कार्यालय हल्द्वानी द्वारा एम बी इंटर कॉलेज मैदान पर आज से तीन दिवसीय विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत प्रदर्शनी एवं व्यापार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम को मुख्य अतिथि ए पी बाजपेई सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी द्वारा सम्बोधित करते हुए उद्यमियों को गुणवत्ता पर कोई समझौता न करने की सलाह देते हुए वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने हेतु अनुरोध किया गया।

कार्यक्रम में निदेशक एमएसएमई डॉ सुनील कुमार नेवार उत्तराखंड, उप निदेशक सुभाष चंद्र कांडपाल एवं अतिरिक्त निदेशक अमित मोहन जिला उद्योग केंद्र प्रबंधक चांदनी विश्वकर्मा द्वारा भी सम्बोधित किया गया।

विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित हैंडीक्राफ्ट उत्पादों के स्टॉल इस कार्यक्रम में लगाई जा रहे हैं।

मंच का संचालन करते हुए बी डी नैनवाल द्वारा बताया गया कि उत्तराखंड ग्रामीण बैंक द्वारा प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र को अपने कुल वितरित ऋणों का 75% वितरित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है।

बी डी नैनवाल द्वारा यह भी बताया गया कि उत्तराखंड ग्रामीण बैंक सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में सभी पात्र लोगों को शामिल करने हेतु प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर चेष्टा विकास संस्था की अध्यक्ष सुमन अधिकारी सहित अनेक महिला समूहों के सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल: 18 सितंबर, 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.