ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

हल्द्वानी। सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कालाढूंगी बाजपुर रोड पर गड़प्पु के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को कालाढूंगी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार की शाम करीब 7:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गड़प्पु के पास सड़क किनारे एक बाइक सवार पड़ा है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार गंभीर रूप से घायल युवक को राहगीरों की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर, कालाढूंगी कोतवाली के एसओ पंकज जोशी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त हिमांशु पाल (38) पुत्र पृथ्वीपाल निवासी खान बिल्डिंग स्तनाला कंपाउंड थाना तल्लीताल के रूप में हुई है।

हिमांशु के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : डॉ. एनएस हार्डीकर की पुण्यतिथि पर कांग्रेस सेवादल ने दी श्रद्धांजलि

You missed

error: Content is protected !!