ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

उत्तराखंड में मुस्लिम समाज को धामी सरकार ईद का खास तोहफा देने जा रही है। सरकार की और से ईद के मौके पर गरीबों को ईद किट वितरित किया जाएगा।

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की और से ईद किट बांटी जाएगी। यह किट ऐसे मुस्लिम लोगों को दी जाएगी, जो लोग पूरे महीने भर रमजान के रोजा रखने के बाद अपने घर में अच्छे से ईद बनाने में उतने सक्षम नहीं हैं।

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की बैठक में ‘मोदी-धामी ईद किट’ को लेकर फैसला लिया गया। जिसके बाद ये पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने फैसला लिया है कि इस बार ईद के मौके पर मोदी-धामी की सरकार के तत्वाधान में ईद के मौके पर गरीबों को ईद किट वितरित की जाएगी।

जिसमें दूध, चावल, सेवई आदि शामिल होगा। इसी महिनें ईद का त्यौहार मनाया जाएगा। ईद से ठीक पहले उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने प्रदेश के गरीब मुस्लिम वर्ग को विशेष ईद किट देने का फैसला किया है। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स का कहना है कि सभी मुस्लिम परिवारों को ईद मनाने का हक है।

लेकिन कई परिवार सक्षम न होने की वजह से ईद का त्योहार नहीं मना पाते। इसलिए उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने फैसला किया है कि ईद के मौके पर गरीब मुस्लिम परिवारों और जरूरतमंदों को ईदी के रूप में ईद किट दी जाएगी।

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स के मुताबिक, इस ईद किट में 2 लीटर दूध, एक किलो चावल, एक किलो चीनी, एक सेवई का पैकेट और कुछ ड्राई फ्रूट होगा. जिसे गरीब मुस्लिम परिवारों और जरूरतमंदों को बांटा जाएगा। उन्होंने कहा कि रमजान का मुबारक महीना चल रहा है।

हालांकि ईद पर मुस्लिम समाज को दी जाने वाली किट को लेकर सियासत भी गरमाई हुई है। कांग्रेस ईद किट को लेकर सवाल भी खड़ी कर रही है।

कांग्रेस का आरोप है कि एक तरफ सरकार मदरसों पर कार्रवाई कर रही है, दूसरी तरफ मरहम लगाकर दिखाने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  115 यूनिट रक्त जुटाकर रोटरी क्लब और ब्रह्माकुमारीज ने रचा सेवा का इतिहास

You missed

error: Content is protected !!