ब्रेकिंग न्यूज़

 चुनावी तैयारी में जुटी भाजपा

शंकर फुलारा संपादक 

हल्द्वानी।  भाजपा ने आगामी दुग्ध संघ चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी हैं। दुग्ध संघ चुनाव के लिए भाजपा ने डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति बनाई है।

हल्द्वानी पहुंचे विधायक बिशन सिंह चुफाल ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया कि प्रदेश के 9 दुग्ध संघों में चुनाव होने वाले हैं जिसको लेकर भाजपा द्वारा तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है जिसके तहत सभी जिलों में दुग्ध संघ अध्यक्षों को तय करने के लिए प्रक्रिया शुरू की जानी है।

बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि प्रत्येक जिले से तीन नामों का पैनल बनाकर पार्टी को भेजा जाएगा जिसके बाद पार्टी अंतिम फैसला लेगी और भाजपा पूरी तरह से चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाते हुए दुग्ध संघों में परचम लहराएगी।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने दुग्ध उत्पादकों की आय बढ़ाने के लिए कई सराहनीय कार्य किए हैं साथ ही महिलाओं और अनुसूचित समाज के लिए भी कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई गयी हैं।

दुग्ध उत्पादकों व काश्तकारों को मजबूत बनाने के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसका लाभ आम गरीब व्यक्ति को मिल रहा है लिहाजा आने वाले दुग्ध संघ के चुनाव में भी भाजपा अपना परचम लहराएगी।

यह भी पढ़ें :  बेतालघाट में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव,

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.