ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

कैंची धाम रति घाट गर्म पानी खैरना सुलिया फार्म धनियाकोट में भाजपा नेता हेमचंद ने किया जनसंपर्क

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। भाजपा नेता हेम चंद्र आर्य इन दिनों दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। वे दूरस्थ गांवों में पैदल पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं।
जनसंपर्क अभियान के दौरान हेम चंद्र आर्य ने गांव-गांव जाकर लोगों से मुलाकात की और कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को समझना और उनका त्वरित समाधान करना उनकी प्राथमिकता है।
इस दौरान वे अपने समर्थकों के साथ एक भंडारे में भी शामिल हुए, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ समय बिताया और क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की।

ग्रामीणों ने भी खुलकर अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें सड़क, पानी, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे।
अभियान में उनके साथ पुष्कर सिंह जलाल, विनोद सिंह ढोडियाल, आनंद सिंह बोरा, विनोद जोशी, मोहन सिंह जलाल, हर्षित सिंह जलाल, प्रकाश नाथ और देवेंद्र सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नेताओं का इस तरह सीधे गांवों में पहुंचकर समस्याएं सुनना सकारात्मक कदम है। वहीं हेम चंद्र आर्य ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नंदा देवी महोत्सव की भीड़ में परिजनों से बिछड़ा 4 वर्षीय बच्चा, नैनीताल पुलिस ने कुछ ही देर में सकुशल खोज निकाला

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.