टोल कर्मियों को जनप्रतिनिधि से टोल मांगने पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर टोल कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने का मामला सामने आया है। टोल प्रबंधन ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना शनिवार रात 12 बजे की बताई जा रही है।टोल प्रबंधक ने बताया कि उन्होंने घटना के संबंध में तहरीर दी है जहां पुलिस ने करीब 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है मारपीट का वीडियो भी सामने आए हैं जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

उधम सिंह नगर जनपद के किच्छा स्थित टोल प्लाजा पर देर रात बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. टोल कर्मियों का आरोप है कि तीन-चार गाड़ी टोल की लेन नम्बर पांच में आ गई. गाड़ी से कुछ लोग उतरकर बैरियर बूम को खुद ही हटाने लगें।

जब कर्मचारियों ने रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी. ऑफिस के कैश रूम का दरवाजा भी तोड़ दिया और ऑफिस में तोड़फोड़ की. वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज से भी धक्का मुक्की की गई. पुलिस ने टोल कर्मी की तहरीर के पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टोलकर्मी के मुताबिक, इन्होंने हमारे कर्मचारियों के साथ मारपीट की, मारपीट के दौरान कुछ लोग गाड़ी से उतरे इनको देखकर हमारे कर्मचारी अपनी जान बचाकर टोल ऑफिस की तरफ आने लगें. टोल कर्मचारियों के साथ साथ मारपीट करने के लोग भी टोल ऑफिस के अन्दर आ गए।

जहां पर उन्होंने ऑफिस में तोड़फोड़ की और शिफ्ट इंचार्ज के साथ भी मारपीट और गाली गलौज करके चले गए. पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 115(2), 119(2), 324(4), 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के दो कैंसर मरीजों का मैक्स अस्पताल वैशाली में सफल इलाज, आधुनिक सर्जरी से मिली राहत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.