ब्रेकिंग न्यूज़

भीमताल में स्थानीय निकाई चुनाव को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष कमला आर्या ने ली बैठक

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

भीमताल।  मंडल में स्थानीय निकाई चुनाव के संबंध में मंडल अध्यक्ष कमला आर्या जी की अध्यक्षता में सिद्धि विनायक हॉल में आयोजित की गई।
बैठक में ज़िला मंत्री प्रकाश आर्या मुख्य वक्ता के तौर पर मौजूद रहे, मंडल अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

सभी कार्यकर्ताओं से आगामी नगर पालिका चुनाव में एक जुटता के साथ नगर पालिका अध्यक्ष एवं सभी वार्डों में सभासद पद से प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए आग्रह किया ।
मुख्य वक्ता प्रकाश आर्या ने सभी पालिका अध्यक्ष एवं सभी वार्डों से सभासद पद के प्रत्याशियों के आवेदन लिए और उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के साथ साथ सभी सभासदों को कमल के चुनाव के निशान के साथ चुनाव लड़ाना है और विजयी बनाना है।
मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के लिए सभी वार्डों में प्रभारी नियुक्त किया
और उन्होंने कहा कि भारतीय जानता पार्टी का संगठन सर्वे के आधार पर प्रत्याशी का संकल्पित चयन करती है ।
पालिका अध्यक्ष पद के लिए 20 एवं समस्त वार्डों से सभासदों द्वारा 20 कार्यकर्ताओं द्वारा दावेदारी कर उनके आवेदन प्राप्त किए गए।
बैठक में ज़िला मंत्री नितिन राणा, मंडल महामंत्री योगेश तिवारी और कमलेश रावत समेत भाजपा मंडल भीमताल के समस्त प्रदेश, ज़िला व मंडल के वरिष्ट व देवतुल्य कार्यकर्ता गण, मौजूद रहे।भीमताल नगर पालिका अध्यक्ष के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं
पंकज जोशी,शिप्रा जोशी, सुनील कुमार जोशी,हरीश जोशी (राहुल), प्रकाश चंद्र, शरद पांडे, कमलेश रावत,राजेश सिंह नेगी, हितेंद्र सिंह बिष्ट रवि कुमार. प्रकाश चंद भट्ट (मनोज). सुनीता पांडे. कमला आर्य. दिनेश सागुड़ी . संदीप पांडे ममता बिष्ट. कमल जोशी योगेश तिवारी बिना आर्या आदि लोग उपस्थित थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नन्दा देवी महोत्सव में युवाओं की अहम भूमिका, सेवा और सहयोग के लिए श्री राम सेवक सभा में हुई बैठक

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.