ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल यूपी विधायक पुत्र के हूटर बजाने को लेकर एस.डी.एम नवाजिश खलिक से की अभद्रता, एसडीएम ने गाड़ी को किया सीज

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। यातायात नियमों की अनदेखी और वीआईपी कल्चर दिखाना उत्तर प्रदेश के एक भाजपा विधायक के पुत्र को महंगा पड़ गया। मालरोड पर जाम के दौरान बिना अनुमति हूटर बजाना और प्रशासन से बहस करना उसे भारी पड़ गया, जिसके बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया।

जानकारी के अनुसार, फतेहपुर जिले की जहानाबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल के पुत्र राहुल पटेल इन दिनों नैनीताल घूमने आए हुए थे। सोमवार को मालरोड पर भारी जाम लगा हुआ था, इसी दौरान उन्होंने बिना किसी आपात स्थिति के अपनी फॉर्च्यूनर कार में हूटर बजाना शुरू कर दिया।

मौके पर मौजूद एसडीएम ने हूटर की आवाज सुनकर वाहन को रुकवाया और पूछताछ की। लेकिन गलती मानने के बजाय विधायक पुत्र प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा, जिससे कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन का चालान काटा और मौके पर ही सीज कर दिया। एसआई सुनील कुमार ने बताया कि यूपी33वी 0003 नंबर की फॉर्च्यूनर को सीज किया गया है और वाहन स्वामी सुरेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई को नैनीताल में वीआईपी कल्चर के खिलाफ प्रशासन का सख्त संदेश माना जा रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी के चकलुवा में 24वीं राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आगाज
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.