ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा का प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

हल्द्वानी भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाई बांट जश्न मनाते हुए कहा कि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट पर भारतीय जनता पार्टी हाई कमान ने फिर से विश्वास जताया है।

इस बार पार्टी पूरे देश में 400 से अधिक सीटों पर विजय हासिल करेगी और उत्तराखंड की सभी पांचो सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी इस मौके पर भीमताल राम सिंह कैड़ा नैनीताल विधायक सरिता आर्या सहित भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान विधायक सरिता आर्या ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अजय भट्ट को फिर से सांसद बनाकर फिर से सदन में भेजेंगे और इस बार रक्षा राज्य मंत्री से बड़ा दायित्व मिलेगा कार्यकर्ताओं का कहना है कि सांसद अजय भट्ट की कार्यशैली का नतीजा है कि आज भाजपा हाईकमान फिर से अजय भट्ट पर विश्वास जाता है।

भट्ट को टिकट मिलने से कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है और प्रबल उममीद है कि वे भारी मतों से विजय होकर फिर से संसद में पहुंच उत्तराखंड का नेतृत्व करेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर नकुल सिंह बिष्ट ने बढ़ाया नैनीताल का गौरव

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.