ब्रेकिंग न्यूज़

डीएसबी परिसर से अंग्रेजी विषय में स्नातकोत्तर के बाद कर रहे हैं शोध कार्य, शिक्षाविदों ने दी बधाई

नैनीताल। नैनीताल नगर के होनहार छात्र नकुल सिंह बिष्ट ने यूजीसी नेट (UGC-NET) परीक्षा उत्तीर्ण कर नगर और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से डीएसबी परिसर नैनीताल के शिक्षकों, परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

नकुल सिंह बिष्ट डीएसबी परिसर में कार्यरत डॉ. मनोज सिंह बिष्ट एवं ऑल सेंट्स कॉलेज नैनीताल में कार्यरत श्रीमती समिता बिष्ट के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नैनीताल के होली एंजिल और सेंट जोसेफ कॉलेज से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए अंग्रेजी (ऑनर्स) की पढ़ाई पूरी की।

अंग्रेजी विषय के प्रति अपनी रुचि को आगे बढ़ाते हुए नकुल ने इसी विषय में डीएसबी परिसर, नैनीताल से इसी वर्ष स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण की। अध्ययन के साथ-साथ वह वर्तमान में प्रो. हरिप्रिया पाठक के निर्देशन में शोध कार्य भी कर रहे हैं। यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता को उनके शैक्षणिक सफर की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

नकुल की सफलता पर शिक्षाविदों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। पूर्व प्रो. इंदु पाठक, प्रो. डीएस बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, विनीता बिष्ट सहित कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, डॉ. नीलू, डॉ. दीपक, डॉ. युगल, डॉ. संतोष, डॉ. कुबेर, डॉ. शिवांगी, डॉ. दीपिका, डॉ. अनिल बिष्ट और डॉ. अशोक कुमार ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इसके अलावा एलुमनी सेल की ओर से डॉ. बीएस कालाकोटी, डॉ. ज्योति कांडपाल, डॉ. मीना पांडे और शैलेन्द्र बरगली ने भी नकुल सिंह बिष्ट की सफलता पर उन्हें बधाई दी। सभी ने उम्मीद जताई कि नकुल आगे भी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर शैक्षणिक एवं शोध के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के 11वें जिला अधिवेशन में चुनाव परिणाम घोषित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.