ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। विकासखंड ओखलकांडा के ब्लॉक प्रमुख के. डी. रुवाली ने कुमाऊँ मंडल के आयुक्त दीपक रावत से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

ब्लॉक प्रमुख ने ज्ञापन के माध्यम से हरीशताल–कौन्ता–स्युड़ा मोटर मार्ग की शीघ्र मरम्मत एवं पुनर्निर्माण की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सड़क की खराब स्थिति के कारण क्षेत्रीय जनता को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

साथ ही क्षेत्र के विद्यालयों के उच्चीकरण और शिक्षकों की कमी दूर किए जाने की भी मांग की गई, ताकि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

ज्ञापन में तहसील खन्स्यूं में उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार की स्थायी नियुक्ति सुनिश्चित करने का आग्रह भी किया गया।

इसके अलावा क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों हरीशताल एवं लोहाखाम ताल के समग्र विकास को पर्यटन से जोड़ते हुए दोनों तालों को सिंचाई विभाग के अधीन लेकर वहां नौकायन (बोटिंग) व्यवस्था शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया।

ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने तथा समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य उमेश चिलवाल, जितेन्द्र जोशी एवं पूर्व प्रधान खीम सिंह बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने इसे ओखलकांडा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू, पहाड़ से उपचार के लिए आए मरीजों का जाना हाल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.