ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

खनन को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे और तलवारें,20-25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज,एक पक्ष के छह लोग घायल

बाजपुर। कोसी नदी दाबका पार में खनन को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे और तलवारें चल गईं। घटना में एक पक्ष के छह लोग घायल हो गए। आरोपियों पर तीन-चार राउंड हवाई फायरिंग करने और वाहन चढ़ाने का भी आरोप लगा है।

मामले में तीन नामजद और 20-25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बलविंदर सिंह, जयमल सिंह, गुरपेज सिंह और 20/25 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

रविवार को कोसी नदी दाबका पार में काशीपुर के गांव गुलजारपुर और बाजपुर के गांव गोबरा नई बस्ती के खनन कारोबारियों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के समर्थक आ धमके।

देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और तलवारें चल गईं। मारपीट में हरवंश सिंह, सुलेंद्र सिंह, पाला सिंह, बलविंदर सिंह, सुभाष सिंह, भजन सिंह निवासी गांव गोबरा नई बस्ती बाजपुर घायल हो गए। इस घटना से खनन क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।

वहां मौजूद इधर-उधर भागने लगे। लोगों ने घायलों को बाजपुर के उप जिलाचिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर हरवंश सिंह, सुलेंद्र सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

भजन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बलविंदर सिंह, जयमल सिंह, गुरपेज सिंह और 20-25 अन्य लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : नन्दा देवी महोत्सव के महाभंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.