ब्रेकिंग न्यूज़

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में छात्रों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। सुद्धोवाला स्थित एक हॉस्टल में घुसकर छात्रों के एक गुट ने दूसरे छात्र पर हमला कर दिया।

आरोप है कि हमलावरों ने छात्र के सिर पर प्रेशर कुकर से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र का अस्पताल में ऑपरेशन किया गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस को दी शिकायत में बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी कुमार निशांत ने बताया कि 22 मई को चार युवक जबरन उनके हॉस्टल के कमरे में घुस आए। आरोपितों ने उनके भाई रोशन पंडित के साथ गाली-गलौज की और फिर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि रोशन मौके पर ही बेहोश हो गया।

शिकायतकर्ता के अनुसार हमलावरों में समीर त्यागी, एकलव्य, प्रियाशुं और एक अज्ञात युवक शामिल थे। घटना के बाद सभी आरोपी रोशन को मृत समझकर मौके से फरार हो गए।

घायल छात्र को दोस्तों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सिर में गंभीर चोट के चलते उसका ऑपरेशन किया गया।

प्रेमनगर कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद छात्रों समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष एक ही कॉलेज के छात्र हैं और फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  भीमताल में पार्किंग शुल्क वसूली पर विवाद, बिना वैध आईडी पर्ची काटने का आरोप; प्रशासन से जांच की मांग
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.