जलती लाश से हड्डियां चुरा ले गया, जब पोल खुली तो फटी रह गई सबकी आंखें

उत्तराखंड के हरिद्वार से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां श्मशान घाट पर एक बुजुर्ग के शव का अंतिम संस्कार होने के बाद एक शख्स वहां पहुंचा और चिता से हड्डियां चुराने लगा।

इतना ही नहीं शख्स वहां बैठकर तंत्र-मंत्र करने लगा। जब कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना मृत बुजुर्ग के परिवार को दी। आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई जारी है।

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला उत्तराखंड के हरिद्वार के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के मेहवड़ कलां गांव का बताया जा रहा है। यहां एक शख्स श्मशान घाट से एक मृतक की अस्थियां चुरा ले गया। बताया जा रहा है कि यहां श्मशान घाट पर एक बुजुर्ग के शव का अंतिम संस्कार किया गया था।

इसके बाद मृत के परिवार वालें चिता जलाकर वहां से चले गए और इसी दौरान वहां एक शख्स आ पहुंचा। वो वहां बैठकर तंत्र-मंत्र करने लगा। कुछ लोगों ने उसे ऐसा करते हुए देखा तो तुरंत मृत बुजुर्ग के परिवार को इसकी सूचना दी।

बता दें कि मेहवड़ कलां गांव में रहने वाले आयुष्मान पराशर ने पुलिस को शिकायत में बताया है कि -20 फरवरी को उनके नाना की मृत्यु के बाद उनका अंतिम संस्कार गांव के ही शमशान घाट में किया गया था।

जब वह घर लौटे तो रात के समय किसी ने सूचना दी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनके नाना की चिता पर तंत्र विद्या कर रहा है। इसके बाद वह अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने देखा कि एक युवक चिता की राख झोले में भरकर स्कूटी से भाग रहा है। इसके बाद उन्होंने उसे पकड़ा तो उसके बैग में से अस्थियां और तंत्र विद्या संबंधी सामग्री मिलीं।

जब उन्होंने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से एक मोबाइल, आधार कार्ड की फोटो कॉपी और मोबाइल में बहुत सी तांत्रिक विद्याओं की तस्वीरें भी मिलीं। इस मामले को लेकर पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस मामले में पिरान कलियर थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि आयुष्मान पराशर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी मोहल्ला सती कोतवाली सिविल लाइन रुड़की का निवासी बताया जा रहा है. फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में मिठाई-बताशे बनाने वाले गोदामों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.