हल्द्वानी के बनभूलपुरा मलिक के बगीचे के पास अवैध कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री का भंडाफोड़, SDM और नगर आयुक्त ने की फैक्ट्री सीज

हल्द्वानी।  बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रही कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री का प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में की गई।

प्रशासनिक टीम ने मलिक के बगीचे के पास स्थित फैक्ट्री पर छापा मारा, जहाँ बिना किसी वैध लाइसेंस और फूड सेफ्टी स्वीकृति के कोल्ड ड्रिंक का निर्माण किया जा रहा था।

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि फैक्ट्री में उत्पादित कोल्ड ड्रिंक गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं थी।एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई फूड सेफ्टी अधिनियम के अंतर्गत की गई है।

फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया है और संचालक के विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खाद्य उत्पाद निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  विकास पुरुष स्व. नारायण दत्त तिवारी को पुण्यतिथि एवं जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि,रुद्रपुर चौक पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू सहित गणमान्य लोगों ने किया माल्यार्पण
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.