ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : लगातार बारिश से लबालब हुई नैनी झील, 88.5 फीट पहुंचा जलस्तर; खतरे को देखते हुए खोले गए दोनों गेट, लगातार छोड़ा जा रहा पानीनैनीताल में मानसून का कहर: कृष्णापुर में मकान की नींव खिसकी, कभी भी गिर सकता है घर; 53 सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तहल्द्वानी : किसान नरेंद्र सिंह मेहरा को केंद्र सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय पुरस्कार चयन समिति में हुए नामितभीमताल में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया दौरा, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्रीहल्द्वानी में Instagram पर ‘पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर’ बनकर घूम रहा था युवक, फौजी वर्दी और फर्जी Army ID का किया इस्तेमाल; AI से बनाई मॉर्फ्ड फोटो, एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने किया पर्दाफाश

शुभम सामंत ने मौके पर तोड़ा दम, दो घायलों की हालत गंभीर; पुलिस जांच में जुटी

कालाढूंगी निगम डिपो में दर्दनाक हादसा | दो कारों की भिड़ंत में शुभम सामंत की मौत | 6 घायल, 2 की हालत गंभीर | पुलिस जांच में जुटी 

रिपोर्टर : नीरज तिवारी

कालाढूंगी। कालाढूंगी क्षेत्र के निगम डिपो के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो कारों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।ब्रेकिंग न्यूज़ : कालाढूंगी के निगम डिपो में भीषण सड़क हादसा, दो कारों की टक्कर में एक युवक की मौत, 6 घायल, वीडियो….

मिली जानकारी के अनुसार हादसे में शुभम सामंत नामक युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और उनमें सवार लोग बुरी तरह घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और स्थानीय राहत टीम मौके पर पहुंची तथा घायलों को तत्काल उपचार के लिए कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि घायलों में दो युवकों की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया।

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : सीआरएसटी इंटर कॉलेज में कुमाऊं विश्वविद्यालय के इनोवेशन एवं इन्क्यूबेशन सेल ने आयोजित की आउटरीच कार्यशाला

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.