ब्रेकिंग न्यूज़

 नैनीताल भवानी मार्ग चोरसा मार्ग में वहां 300 मीटर खाई में गिरी , जिसमें पांच लोगों की मौत 

रिपोर्टर :  गुड़डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। भवाली-खैरना बाईपास पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में इलेक्ट्रिक कार के खाई में गिरने से उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और एसएसबी की टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार नैनीताल से करीब 10 किलोमीटर दूर भवाली-खैरना बाईपास स्थित एक मोड़ पर इलेक्ट्रिक वाहन संख्या यूपी 32 क्यूयू 1874 अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन तेज रफ्तार में था और अनियंत्रित होकर हवा में उछलते हुए पहले एक पेड़ से टकराया, फिर पलटते हुए गहरी खाई में जा पहुंचा।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और एसएसबी की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वाहन में सवार सभी पांच लोगों को गंभीर हालत में बाहर निकालकर भवाली सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्राथमिक आशंका जताई जा रही है कि चालक से ब्रेक की जगह गलती से एक्सीलेटर दब गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

हादसे में मृतकों की पहचान खटीमा निवासी 48 वर्षीय भूपेंद्र सिंह चुफाल, 45 वर्षीय सीमा कैड़ा चुफाल, 19 वर्षीय वासु चुफाल, 12 वर्षीय रवी तथा लखनऊ निवासी चालक 34 वर्षीय अनुज कुमार मिश्रा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग भवाली क्षेत्र में एक कैंप साइट में ठहरने जा रहे थे।

इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें :  देहरादून में धामी सरकार का बड़ा बुलडोजर एक्शन: गौहत्या और ड्रग्स तस्करी के आरोपियों के आधा दर्जन से अधिक मकान ध्वस्त

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.