ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

मुख्यमंत्री ने धामी ने 2023 में किया था पुल का शिलान्यास 

हरिद्वार। रुड़की में गंगा नहर पर बन रहा लोहे का पुल अचानक टूटकर गंग नहर में समा गया. गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई मजदूर इसकी चपेट में नहीं आया. वहीं, पीडब्ल्यूडी सचिव डॉ. पंकज पांडे ने कमेटी गठित कर रुड़की में पुल ढहने की घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

दरअसल, रुड़की रेलवे स्टेशन को रुड़की की पीरबाबा कॉलोनी से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत विधायक प्रदीप बत्रा के प्रस्ताव पर गंग नहर पर पुल बनाया जा रहा था।

इसका शिलान्यास मुख्यमंत्री ने 2023 में किया था. इस पुल के निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई थी. हाल ही में जब गंग नहर में पानी बंद हुआ, तो पुल के निर्माण में तेजी आई।

इसके बाद पुल का ढांचा संबंधित ठेकेदार ने तैयार कर नहर के ऊपर बांध दिया. इसी बीच 30 अक्टूबर की रात नहर में पानी आने से पुल पानी में गिर गया. गनीमत रही कि इस हादसे में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

यह हादसा रुड़की में 2012 के एक पुल हादसे की याद दिलाता है, जब नगर-निगम के सामने बन रहे पुल का स्ट्रक्चर भी बह गया था और चार मजदूर उसकी चपेट में आ गए थे।

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी का कहना है कि पुल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

तार ढीले होने के कारण पुल गिरा है. सामान सुरक्षित है. पीडब्ल्यूडी सचिव डॉ. पंकज पांडे ने रुड़की में पुल गिरने की घटना की जांच के आदेश कमेटी बनाकर दिए हैं।

यह भी पढ़ें :  समाज में नफरत का जहर घोलने वालों पर नैनीताल पुलिस की पैनी नजर-SSP मंजूनाथ टी.सी, लालकुआं में सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वाला युवक हिरासत में

You missed

error: Content is protected !!