प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट,पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार। घर मे खून से लथपथ 22 वर्षीय युवती का शव मिलने से कस्बे मे हड़कंप मच गया, मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जानकारी जुटाई, तो पता चला प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने ही अपनी बड़ी बहन का गला रेतकर हत्या की है।

मौके से ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। और शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस तमाम पहलुओं की जांच पड़ताल करने में जुटी है।

मंगलौर कस्बे में पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती की हत्या की गई है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी पुलिस फोर्स के मौके पर पहुँचे, जहा खून से लथपथ युवती के शव को कब्जे में लिया गया।

पुलिस को जानकारी मिली कि युवती की हत्या उसके छोटे भाई अमन ने गला रेतकर की है। पुलिस ने मौके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बताया गया है कि प्रेम प्रसंग के चलते छोटे भाई अमन ने अपनी बड़ी बहन फिजा 22 वर्षीय का देर रात गला रेतकर हत्या की है।

फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और सभी पहलुओं पर जांचपड़ताल में जुटी है। घटना की जानकारी लगने पर मंगलौर कस्बे में हड़कंप मचा हुआ है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 21 अक्टूबर2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.